आगरा, दिसम्बर 28 -- थाना सदर बाजार क्षेत्र में सवारी छोड़कर लौट रहे एक ऑटो चालक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपितों ने धारदार हथियार से वार कर पीड़ित का कान काट दिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित शकील निवासी सैय्यद पाड़ा लोहामंडी की तहरीर पर सदर पुलिस ने लाला, दिलशेर, चंदा, अदनान और इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित शकील ने पुलिस को बताया कि घटना 25 दिसंबर की रात की है। वह सवारी छोड़कर कैंट की ओर जा रहा था। इसी दौरान सुल्तानपुरा गुम्बद के पास पहले से घात लगाए बैठे अलीशेर, लाला, दिलशेर, चंदा, अदनान और इमरान ने उसका ऑटो रुकवाया। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से गर्दन पर वार किया गया। बचाव के प्रयास में उसका बायां कान कट गया और खून बहने लगा। राहगीरों के आने पर...