मेरठ, अप्रैल 11 -- महल गांव निवासी एक ऑटो चालक पर रास्ते में रोककर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रिजवान ने थाना इंचौली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह मसूरी से दौराला के बीच ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। आरोप है कि छह अप्रैल को वह सवारी लेकर मसूरी से लौट रहा था। जैसे ही वह खरदौनी गांव के पास पहुंचा, वहां पहले से मौजूद शाहरुख नामक युवक ने उसे रोक लिया। रिजवान के मुताबिक आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर शाहरुख ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में वह बाल-बाल बच गया और किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई।घटना के बाद से पीड़ित और उसके परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस से अपनी स...