ऑटो चालक ने लौटाया नगदी से भरा बैग
इटावा औरैया, जून 16 -- जसवंतनगर। ईमानदारी और मानवता की मिसाल पेश करते हुए ऑटो चालक चंद्रशेखर ने एक महिला यात्री का नगदी और सामान से भरा बैग सुरक्षित लौटाकर लोगों का दिल जीत लिया। उनके इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है। चकरनगर निवासी आशा देवी शिकोहाबाद से इटावा लौटते समय अपना बैग ऑटो में ही भूल गई थीं। बैग में करीब नौ हजार रुपये नगद के अलावा अन्य जरूरी सामान भी रखा था। इटावा पहुंचने पर उन्हें बैग गायब होने का पता चला, जिसके बाद उन्होंने उसकी काफी तलाश की। टेम्पो स्टैंड पर पूछताछ के दौरान अन्य चालकों से उन्हें जानकारी मिली कि संबंधित ऑटो चालक जसवंतनगर का निवासी है। यह भी पढ़ें- ऑटो में छूटा बैग दो घंटे में बरामद, कमांड सेंटर टीम ने लौटाया सामान इसके बाद महिला जसवंतनगर पहुंचीं और चालक से संपर्क करने का प्रयास किया। उस समय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.