गोरखपुर, जून 26 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। बसडीला गांव निवासी ऑटो चालक संतोष कुमार शुक्ला ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए ऑटो में छूटे लाखों रुपये मूल्य के जेवर और कपड़ों से भरे बैग को उसकी मालकिन तक पहुंचा दिया। बुधवार शाम तरकुलहा मंदिर दर्शन करने आईं गुड्डी देवी का बैग ऑटो में छूट गया था। घर पहुंचने के बाद ऑटो चालक को बैग मिला। बैग में करीब चार लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और कपड़े थे। चालक ने बैग को सुरक्षित रखा और गुरुवार सुबह चौरीचौरा थाने पहुंचकर पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बैग की मालकिन का पता लगाकर उन्हें थाने बुलाया और पहचान की पुष्टि के बाद बैग वापस दिलाया। यह भी पढ़ें- यातायात पुलिस ने मिनटों में ढूंढ निकाला महिला का शादी के सामान से भरा बैग अपना सामान सुरक्षित वापस मिलने पर महिला ने ऑटो ...