गोरखपुर, अप्रैल 18 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शत्रुधनपुर निवासी अवनीश मणि त्रिपाठी ने एक ऑटो चालक पर बदसलूकी और धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह स्कूटी से किसी को छोड़ने चौरीचौरा जा रहे थे। फुलवरिया चौराहे के पास पीछे से आए दो ऑटो सवार युवकों ने उसकी स्कूटी में टक्कर मारने का प्रयास किया। बचने के प्रयास में वह झाड़ी की ओर निकल गए, जिससे हादसा टल गया। इसके बाद जब वह विकास मिश्रा नामक युवक को छोड़ने चौरीचौरा पहुंचे, तो रेलवे स्टेशन चौराहे पर उन्हें वहीं ऑटो खड़ा दिखा। उन्होंने चालक से गलत तरीके से वाहन चलाने का कारण पूछा, जिस पर ऑटो चालक भड़क गया और उनके साथ बदसलूकी करने लगा। आरोप है कि चालक ने उनका मोबाइल फोन और स्कूटी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.