कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर। सेन पश्चिम पारा में बीमारी से ऊबकर ऑटो चालक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पति की मौत पर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम भिजवाया। भीतरगांव के भदेउना गांव निवासी 45 वर्षीय ऑटो चालक राजकुमार तिवारी परिवार समेत आवास विकास नौबस्ता में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। परिवार में पत्नी क्षमा, एक बेटा हर्षित व शादीशुदा बेटी दिव्या है। बड़े भाई राजेश ने बताया कि राजकुमार मुख कैंसर से ग्रसित थे, जिसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह वह घर से काम की बात कहकर निकले थे। इस दौरान घर से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक से गुजरी रही मालगाड़ी के आगे छलांग लगाकर राजकुमार ने सुसाइड कर लिया। छोटे भाई ने बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाया। थाना प्रभारी ने बताया कि बीमारी से तंग आकर युवक ने सुस...