प्रयागराज, दिसम्बर 2 -- पूरामुफ्ती क्षेत्र के सल्लाहपुर चौकी के सामने मकान में ऑटो चालक ने सोमवार की रात फांसी लगाकर जान ने दी। परिजन बाजार से जब घर लौटे तो कमरे के अंदर फंदे पर लटका शव मिला। पुलिस ने घटनास्थल का मौकामुआयना किया। शव को पोस्टमॉर्टम को भेजा दिया। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सल्लाहपुर निवासी 38 वर्षीय अमित कुमार ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। परिजन सोमवार की शाम बाजार खरीदारी करने गए थे। जबकि अमित कुमार घर पर अकेले था। परिजन रात लगभग नौ बजे घर लौटे तो कमरे के अंदर अमित का फंदे पर लटकता शव दिखा। परिजनों की चीत्कार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। अमित को आनन-फानन में फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर पहुं...