फतेहपुर, दिसम्बर 21 -- बिंदकी। तड़के पहर ऑटो लेकर निकले चालक ने विद्यालय रसोई के टीन शेड से निकले पाइप में फांसी लगाकर जान दे दी। जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो गांव में सनसनी फैल गई। लोगो की जानकारी पर परिजन और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर गांव निवासी अमित कुशवाहा ऑटो चालक है और खुद का ऑटो चलाकर जीविका चलाता था। रविवार की भोरपहर प्राथमिक विद्यालय के किचन के बाहर टीन शेड में लगे लोहे के पाइप में रस्सी से फंदा बनाकर झूल गया। करीब छह बजे फंदे पर लटकते शव को ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया और भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर परिजन पहुंचे और शव को देखकर फफक पड़े। परिजनों ने बताया कि तड़के चार बजे घर से ऑटो और एक रस्सी लेकर निकला था। परिजनों समेत पत्नी, चार वर्षीय पुत्री पलक व दो व...