वाराणसी, अप्रैल 27 -- सेवापुरी(वाराणसी)। ऑटो सवार महिला दुर्घटना में जख्मी हुई तो चालक ने कार्रवाई के डर से उसे गंगा में फेंक दिया। कपसेठी पुलिस ने रविवार को आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार करते हुए गैर इरादतन हत्या एवं साक्ष्य मिटाने के आरोप में जेल भेज दिया। लोहराडीह गांव के अशोक शुक्ला की पत्नी 48 वर्षीय हेमा शुक्ला बीते 13 अप्रैल को पड़ोस के चौर गांव निवासी रामनरेश बिंद के ऑटो से वाराणसी के लिए निकली थीं। देर रात तक नहीं लौटीं। उनका मोबाइल भी बंद था। बाहर नौकरी करने वाले बेटे अभिषेक को जानकारी हुई तो वह गांव आया। इसके बाद 18 अप्रैल को कपसेठी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। यह भी पढ़ें- घायल महिला को जिंदा गंगा नदी में फेंका, मौत कपसेठी थानाध्यक्ष विकास मौर्य ने बताया कि महिला के मोबाइल का सीडीआर निकाला गया। सीडीआर के अनुसार हेमा की आखिरी ब...