फरीदाबाद, जून 18 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। बल्लभगढ़ की शिव कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने ऑटो चालक पर घरेलू सामान, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर-3 पुलिस चौकी में देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई और सामान बरामद कराने की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में प्रकाश ने बताया कि वह मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर जिले का रहने वाला है और वर्तमान में शिव कॉलोनी बल्लभगढ़ में किराये पर रहता है। 30 मई 2026 को उसने शिव कॉलोनी से बड़ौली गांव तक घरेलू सामान पहुंचाने के लिए एक ऑटो बुक किया था। ऑटो में दो गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, टाइल-पत्थर के काम के औजार, एक बैग में रखे 25 हजार रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मोटरसाइकिल की आरसी, वोटर कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, कपड़े, रजाई समेत अन्य घर...