हरदोई, मार्च 8 -- अतरौली (हरदोई), संवाददाता। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम गंजहाखेड़ा मजरा कुकुरा के एक ऑटो चालक को इनकम टैक्स विभाग से 38.5 करोड़ रुपये का लेनदेन करने और उसका आयकर रिटर्न न भरने का नोटिस मिला तो उसके होस उड़ गये। उसने वकील के माध्यम से जानकारी करायी तो पता चला कि उसके आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो का दुरुपयोग किया गया है। गांव गंजहाखेड़ा निवासी 52 वर्षीय रामपाल के अनुसार तीन वर्ष पहले मेरी मां का निधन हो गया था। तभी दिल्ली में गाड़ी बुक करने के लिए मोबाइल पर बात कर रहा था। उसी समय मोबाइल कान से छिन गया था। मोबाइल में पैन कार्ड, आधार कार्ड की फोटो थीं। कुछ दिन पहले गांव के टेलर रजनीश को डाकिया एक चिट्ठी दे गया। टेलर ने चिट्ठी मुझको भेजी तब देखा कि वह 38.5 करोड़ रुपये का लेन-देन करने और उसका इनकम टैक्स रिटर्न न भरने की नोटिस...