भदोही, मार्च 31 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में इन दिनों मनबढ़ आटो चालकों की दबंगई से दुकानदार परेशान हैं। इनकी मनमानी पर रोक लगाने के बजाए पुलिस मूक दर्शक बनी रहती है। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित दुकानों और प्रतिष्ठानों के सामने आटो चालकों द्वारा पूरे दिन आटो खड़ी कर अवैध रूप से स्टैंड बना लिया है। जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। स्थानीय व्यापारी अशोक, बब्बू, विदेशी, हरिश्चंद्र, सुरेश ने बताया कि आटो चालक उनके प्रतिष्ठानों के सामने सड़क पर आटो खड़ी कर देते हैं। इससे ग्राहकों को दुकान तक पहुंचने में परेशानी होती है। जिसके कारण व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है। कई बार जाम जैसी स्थिति भी बन जाती है। व्यापारियों का आरोप है कि जब वे आटो चालकों से वाहन हटाने के लिए कहते हैं तो चालक उल्टा उनसे झगड...