वाराणसी, जनवरी 12 -- सारनाथ, संवाददाता। कंबल चोरी का आरोप लगाकर चार ऑटो चालकों की पिटाई करने के मामले में सारनाथ थाना पुलिस ने आशापुर स्थित एक लॉन संचालक और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाने पर किन्नर समाज और ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों के हंगामे के बाद की गई। पुलिस के अनुसार, रसूलगढ़ निवासी प्रकाश (20), खालिसपुर निवासी आकाश सोनकर (23), सलारपुर पंचक्रोशी निवासी राजा बाबू (23) और सलारपुर निवासी कल्लू राजभर (21) आशापुर स्थित पार्वती लॉन के पास अपने ऑटो रिक्शा खड़े किए हुए थे। इसी दौरान लॉन संचालक प्रशांत पांडेय ने चारों पर कंबल चोरी का आरोप लगाया। बाद में जब यह स्पष्ट हो गया कि कंबल चोरी नहीं हुआ है, इसके बावजूद संचालक ने चालकों के साथ गाली-गलौज जारी रखी। विरोध करने पर प्रशांत पांडेय अपने साथियों के साथ चारों ऑटो चालकों क...