लखनऊ, मई 31 -- सिटी बसों की हड़ताल का असर दूरदराज से प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यार्थियों को भुगतना पड़ा। अभ्यर्थियों ने ऑटो चालकों पर मनमानी किराया लेने का आरोप लगाया। हजरतगंज से चारबाग का किराया 15 रुपये, लेकिन ऑटो चालकों ने 30 से 35 रुपये वसूले। 1090 चौराहे से चारबाग का किराया 25 रुपये, लेकिन ऑटो चालकों ने 50 से 60 रुपये तक वसूली किए। रोडवेज बसों की सेवा से दूर रहे परीक्षार्थी, पसरा रहा सन्नाटाप्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने आए परीक्षार्थियों ने रोडवेज बसों से दूरी बनाई। परीक्षार्थियों की 50 हजार से ज्यादा की भीड़ होने के बाद भी आलमबाग और कैसरबाग बस अड्डे पर सन्नाटा पसरा रहा है। आलमबाग बस टर्मिनल के एआरएम प्रबंधन दिनेश सिंह ने बताया कि अतिरिक्त बसों की तैयारी की गई थी। लेकिन बस अड्डे पर परीक्षार्थियों की भीड़ नजर नहीं ...