मऊ, अप्रैल 12 -- मऊ, संवाददाता। भीटी क्षेत्र में यातायात टीएसआई प्रभारी केदारनाथ भारती ने ऑटो चालकों और पदाधिकारियों के लिए यातायात नियमों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी गई और उनसे नियमों का पालन करने की अपील की गई। इस दौरान ऑटो चालकों ने यातायात टीसीआई प्रभारी केदारनाथ भारती, जिलाध्यक्ष ऑटो यूनियन इकबाल अहमद अंसारी और ऑटो यूनियन नगर अध्यक्ष रामसागर भारती को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...