ऑटो गैंग ने युवक के बैग से पार किया 60 ग्राम सोने का हार
आगरा, जून 3 -- ताजगंज क्षेत्र में व्यक्ति को ऑटो में बिठा कर शातिरों ने उसके बैग से करीब 60 ग्राम वजनी सोने का हार चोरी कर लिया। जानकारी पर पीड़ित ने जब ऑटो को रोकने की कोशिश की तो आरोपित तेज रफ्तार में ऑटो भगा ले गए। पीड़ित चिल्लाता रह गया। पीड़ित वेदप्रकाश निवासी शहीद नगर की तहरीर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वेद प्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घटना 30 मई की है। वह दोपहर करीब 1:30 बजे केनरा बैंक (डौकी) से अपना गोल्ड लोन चुकता कर गिरवी रखे सोने के आभूषणों को वापस लाया था। ताज व्यू चौराहा (ताजगंज) से वह घर (शहीद नगर) जाने के लिए ऑटो में सवार हुआ। जिसमें पहले से ही दो सवारियां बैठी थीं। थोड़ा आगे चलने पर एक व्यक्ति उतर गया। चालक ने सवारी के उतरने के बाद उन्हें बीच वाली सीट पर बिठा लिया। कुछ दूरी पर एक बुर्का पहने महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.