नई दिल्ली, मार्च 2 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। खजूरी खास इलाके में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला से आटो गैंग के बदमाशों ने उनके सोने के कुंडल, पर्स व नगद ठगकर फरार हो गए। आरोपियों ने उन्हें पुलिस जांच के बहाने सड़क पर उतार दिया और ऑटो में रखा उनका पर्स इत्यादि लेकर चले गए। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता 60 वर्षीय अंगूरी देवी परिवार के साथ प्रेम विहार, करावल नगर में रहती हैं। 28 फरवरी की रात को चांदनी चौक से सत्संग में शामिल होने के बाद अगले दिन सुबह वह घर वापस लौट रही थीं। वह खजूरी चौक से करावल नगर जाने के लिए सुबह करीब आठ बजे ऑटो में बैठ रही थी तो उन्होंने देखा कि ऑटो में दो तीन सवारी पहले से बैठी हुई है। जैसे ही पीड़िता ऑटो में बैठी तो कुछ दूर जाते ही एक सवारी ने कहा कि आगे कोरोना की दवा पिलाने वाले लोग खड़े हैं और चेक कर रहे हैं। वे हेलमेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.