गाज़ियाबाद, मार्च 2 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में ऑटो गिरोह दंपति का रुपये से भरा बैग लेकर भाग गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेकड़ा में रहने वाली कृष्णा पत्नी रामरतन ने बताया कि वह बौंझा में रहने वाले अपने भाई के घर आई थी। यहां उन्होंने भाई की सहायता से एक भूखंड बेचा था, जिसकी रकम लेकर वह पति के साथ 28 फरवरी की सुबह वापस खेकड़ा जा रही थी। इसके लिए उन्होंने बौंझा के बाहर गेस्ट हाउस के पास से मोहन नगर जाने के लिए ऑटो में सवार हुई। ऑटो में चार लोग पहले से सवार थे, जिसके चलते चालक ने उनके पति को आगे और उन्हें पीछे बैठा दिया। कुछ आगे चलने पर एक और सवारी आई। जिसे बैठाने के लिए चालक ने उनका बैग ऑटो में पीछे की ओर रख दिया, जो उनसे काफी दूर था। जैसे ही ऑटो अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचा, तभी चालक ने ऑटो...