मिर्जापुर, जून 7 -- राजगढ़। थाना क्षेत्र के हिनौता गांव के पास मोड़ पर शनिवार दोपहर सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर खांई में पलटने से एक की मौत हो गई, जबकि पांच यात्री जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन को अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। अहरौरा थाना क्षेत्र के बरही गांव निवासी हनुमान क्षय रोग से ग्रसित थे। उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ से चल रहा था। ऑटो चालक वीरेंद्र ने बताया शनिवार को हनुमान सहित पांच लोग ऑटो में सवार होकर सीएचसी राजगढ़ दवा लेने गए थे। दवा लेने के बाद सभी लोग घर जाने के लिए निकले। जैसे ही हिनौता गांव के पास मोड़ पर पहुंचा, ऑटो अनियंत्रित होकर गया। इसी बीच पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सड़क किनारे लगभग दस फीट खांई में पलट गया। ऑटो पलटने से दबकर...