औरंगाबाद, अप्रैल 4 -- अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना क्षेत्र के अंबा-नवीनगर पथ पर सुल्तानपुर गांव के समीप शनिवार अहले सुबह ऑटो को बचाने के प्रयास में एक हाईवा अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि ऑटो सवार यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिनका इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा ओरडीह पहाड़ से मिट्टी लेकर एक्सप्रेसवे निर्माण स्थल की ओर जा रहा था, जबकि सवारी से भरा ऑटो कुटुंबा से अंबा की ओर जा रहा था। इसी दौरान ऑटो अचानक हाईवा के सामने आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में हाईवा पलट गया। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं, हाईवा चालक उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी देवेंद्र कुमार (25 वर्ष) घायल हो गया, जिसे रेफरल अस्पताल कुटुंबा में उपचार कराया गया। थानाध्यक्ष...