ऑटो को बचाने के दौरान डिवाइडर से टकराया हाइवा, बाल-बाल बचे लोग
गोड्डा, मई 28 -- पथरगामा प्रतिनिधि: पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत दाढ़ीघाट चौक के समीप गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ऑटो को बचाने के प्रयास में एक हाइवा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवा महागामा से गोड्डा की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक ऑटो हाइवा के सामने आ गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ऑटो को बचाने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण हाइवा सीधे डिवाइडर से जा टकराया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना की आवाज सुनते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक की सतर्कता के कारण बड़ा हादसा टल गया, नहीं तो जान-माल की भारी क्षति हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.