नोएडा, जनवरी 28 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से ऑटो चालक घायल हो गया। कोर्ट के आदेश पर इस मामले में करीब डेढ़ साल बाद केस दर्ज हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कासगंज के ढोलना मार्ग के रहने वाले प्रमोद यादव नोएडा के बरौला गांव में रहते हैं। वह ऑटो चलाते हैं। वह सात अगस्त 2024 की सुबह सेक्टर-62 गोल चक्कर से सवारी लेकर बरौला गांव की जा रहे थे। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में वह और तीन सवारियां घायल हो गईं। उनका ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने प्रमोद और सवारियों को अस्पताल के भर्ती कराया। हाथ, पैर, चेहरे और आंख पर चोट लगने के चलते प्रमोद को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में उपचार कराना पड़ा। प्रमोद ने उपचार के बाद पुलिस से शिकायत की। एसीपी उमेश कुमार ने बताया कि कोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.