मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मीनापुर थाना से सटे मुस्तफागंज बाजार में मंगलवार को सीएनजी ऑटो की ठोकर से बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने भतीजे के साथ एक साल की दुधमुंही बच्ची को गोद में लेकर घर लौट रही थी। मृतका पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना के माधोपुर फुलवरिया गांव के मो. असलम की पत्नी खुशबू खातून (24) के रूप में हुई है। बाइक चला रहे मो. अफजल ने कहा कि उसकी चाची की जान बच भी सकती थी, लेकिन लोग मदद करने के बजाय वीडिओ बनाने लगे। खुशबू दर्द से छटपटा रही थी, पर कोई मदद करने कोई नहीं आया। बाद में महदेईया के मो. रमजान ने उसे अस्पताल पहुंचाया। तब तक देर हो चुकी थी। घटना में उसकी एक साल की बेटी नयरा जख्मी है। उसका मीनापुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार किया गया। अफजल ने कहा कि वह चाची को लेकर मायके अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.