मुजफ्फरपुर, जून 7 -- बंदरा, एक संवाददाता। पीयर थाना क्षेत्र के हरपुर बांध चौक पर रविवार को ऑटो ने बाइक में ठोकर मार दी। इसमें बाइक सवार बहनोई और साले के पैर फ्रैक्चर हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सिमरा निवासी सुमन कुमार और उसके बहनोई धर्मेंद्र ठाकुर को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को रेफर कर दिया। परिजन पटना लेकर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो और बाइक जब्त कर ली है। थानेदार कुंदन कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...