पूर्णिया, जून 9 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा थाना क्षेत्र के गढ़बनैली ऑटो स्टैंड के समीप मंगलवार को अज्ञात ऑटो की ठोकर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हंगामा करते हुए गढ़बनैली ऑटो स्टैंड को हटाने तथा आरोपी चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। मृतक की पहचान डगरूआ थाना क्षेत्र के हराही गांव निवासी 50 वर्षीय शंकर विश्वास के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शंकर विश्वास अपनी बहन सावित्री देवी के घर दुर्गापुर आए हुए थे। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसबा से इलाज कराने के बाद वह ऑटो से अपनी बहन के घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गढ़बनैली ऑटो स्टैंड पर ऑटो से उतरने के दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक अन्य ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह ...