भागलपुर, दिसम्बर 9 -- गोराडीह थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर जख बाबा स्थान के पास सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे एक अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान बड़हरी गांव निवासी मुकेश यादव (55) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार मुकेश यादव पैदल अपने घर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई और घायल को तुरंत गोराडीह पीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...