गढ़वा, अप्रैल 11 -- गढ़वा। गढ़वा-मझिआंव मार्ग पर जोबरइया गांव के समीप शुक्रवार शाम ऑटो और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक गढ़वा थाना क्षेत्र के गुर्दी गांव निवासी 26 वर्षीय अब्दुल्ला अंसारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार अब्दुल्ला मेराल थाना क्षेत्र के अरंगी गांव से अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान जोबरइया गांव के समीप एक अज्ञात ऑटो ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...