कौशाम्बी, अप्रैल 15 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के चायल कस्बा के समीप बुधवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि चालक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया। चायल चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।प्रयागराज जनपद के पूरामुफ्ती थाना अंतर्गत हुसैनपुर पावन गांव निवासी 20 वर्षीय विपिन शाक्य बुधवार को बाइक से पड़ोस की 42 वर्षीया कमला देवी पत्नी महेश भारती को लेकर तिल्हापुर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल इलाज कराने के लिए गए थे। दोपहर में लौटते समय पिपरी थाने के कस्बा चायल के सरैंया के समीप विपरीत दिशा से आए बेकाबू ऑटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि विपिन शाक्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.