उरई, फरवरी 18 -- कोंच। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्रीन गार्डन के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल राजमिस्त्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना ग्रीन गार्डन के पास की है, जहां एक ऑटो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। बड़ी कैलिया निवासी 55 वर्षीय कैलाश वर्मा मकान निर्माण में मिस्त्री का कार्य करते थे। मंगलवार रात वह ग्रीन गार्डन के पास मकान का लैंटर डलवाने के बाद अपनी बाइक से लौट रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रहे एक ऑटो ने अचानक उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैलाश वर्मा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सू...