मथुरा, अप्रैल 27 -- थाना अंतर्गत बठैन गेट पुल के समीप शनिवार सुबह तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ऑटो लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शनिवार सुबह करीब पौने सात बजे अलीगढ़ के गांव राघवगढ़ी निवासी जगदीश अपने भाई चन्दू सिंह के साथ रिश्तेदारी से लौट रहे थे। कोसीकलां क्षेत्र में हाइवे पर बठैन गेट पुल के समीप ऑटो चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। इनमें जगदीश के हाथ-पैर में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोट आई, जबकि चन्दू सिंह के भी हाथ-पैर में फ्रैक्चर है। यह भी पढ़ें- कुंदरकी में हाईवे पर दो कारों की टक्कर, बच्चों समेत छह घायल बताते हैं कि दोनों को राहगीरों ने उपचार के लिये निजी हॉस्पिटल में भर्ती करा...