गंगापार, मार्च 14 -- शुकवार की शाम पांच बजे के लगभग तेन्दुआ गांव के सामने ऑटो ने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक में टक्कर मार दी, जोरदार टक्कर से बाइक से रहा युवक सड़क पर गिर तड़पने लगा। जानकारी पर पास पड़ोस के लोगों की मौके भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच घायल को इलाज के लिए सीएचसी मेजा ले गई, हालत नाजुक देख अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेज दिया। कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह ने बताया कि करछना थाना के कटका गांव निवासी पुष्पराज विश्वकर्मा पुत्र केशव विश्वकर्मा किसी काम से बाइक से मेजा की तरफ जा रहा था, इसी बीच मेजारोड से मेजा जा रहा ऑटों ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिर तड़पने लगा। तेन्दुआ गांव के सामने इस घटना की सूचना पर घायल के पिता अस्पताल पहुंच गए, उसे इलाज के लिए शहर ले गए...