प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 12 -- विश्वनाथगंज, हिंसं। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर मानधाता मोड़ पर ऑटो की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर की है। रानीगंज के कसेरुआ निवासी 43 वर्षीय बच्चन पटेल ई-रिक्शा चलाता था। वह मंगलवार दोपहर देल्हूपुर इलाके में मानधाता मोड़ पर अपना ई-रिक्शा पटरी पर खड़ाकर उसमें बैठा था। तभी प्रयागराज की ओर जा रही ऑटो ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। इससे चालक बच्चन पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले आए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पत्नी अनिला पटेल ने टक्कर मारने वाले ऑटो चालक के खिलाफ तहरीर दी है। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा पलटने से प्रधान की पत्नी की मौत, चालक घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...