बदायूं, मार्च 30 -- तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा इस्लामनगर थाना क्षेत्र के सिठौली गांव के पास हुआ। गांव के रहने वाले अजीत कुमार उर्फ पप्पू 33 वर्ष पुत्र जमुनालाल बाइक से जरूरी काम निपटाकर अपने घर लौट रहे थे। परिवार वालों के अनुसार, अजीत कुमार पशुओं का इलाज करते थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ऑटो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदायन में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.