लखीसराय, फरवरी 22 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। ऑटो रिक्शा से जुड़ी लापरवाही एक गंभीर समस्या का रूप लेती जा रही है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में निर्धारित सीटिंग क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने के साथ-साथ कई जगहों पर यात्रियों को ऑटो की छत पर बैठाकर ले जाया जा रहा है। यह खतरनाक प्रवृत्ति कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। ट्रैफिक नियमों के अनुसार किसी भी वाहन में तय क्षमता से अधिक सवारी बैठाना दंडनीय अपराध है। मोटर व्हीकल्स एक्ट के तहत ओवरलोडिंग की स्थिति में चालक और वाहन मालिक दोनों पर जुर्माना तथा अन्य कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। इसके बावजूद कुछ चालक अतिरिक्त कमाई के लालच में यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अचानक ब्रेक लगने, सड़क पर गड्ढा आने या मोड़ पर संतुलन बिगड़ने की स्थिति में छत पर बैठे या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.