भदोही, अप्रैल 6 -- ज्ञानपुर। क्षेत्र के शुकुलपुर डभका गांव के पास रविवार की रात करीब आठ बजे ऑटो की चपेट में आया एक बाइक सवार चोटिल हो गया। घायल बाइक सवार का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया। औराई थाना क्षेत्र के घोसिया निवासी गप्पू बाइक से ज्ञानपुर की तरफ आ रहा था। इस बीच उक्त स्थान पर मोड़ के पास ऑटो की चपेट में आकर चोटिल हो गया। घायल का उपचार निजी अस्पताल में हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...