ऑटो की आमने-सामने टक्कर, दो लोग घायल
जहानाबाद, फरवरी 22 -- रतनी। शकुराबाद थाना क्षेत्र स्थित घेजन शकुराबाद मुख्य सड़क मार्ग पर सलेमपुर गांव के पास दो ऑटो के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में टेम्पू पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में सरैया निवासी राशिकला देवी सहित एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। सदर अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.