बदायूं, मार्च 16 -- बदायूं, संवाददाता। डीसीएम पोल से टकराकर पलटी, मजदूर की मौत सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में डीएम आवास के सामने ऑटो और स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि टक्कर के बाद मारपीट की गई और वाहन पर डीजल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की गई। पुलिस ने ऑटो चालक समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में डीएम आवास के सामने ऑटो और स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद विवाद हो गया। टक्कर लगने से स्कॉर्पियो का अगला बंपर, हेडलाइट, बंपर गार्ड और नीचे की प्लास्टिक प्लेट क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि अगले पहिये के ऊपर भी वाहन में डेंट आ गया। हादसे के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी दौरान ऑटो चालक ने फोन कर अपने 7-8 साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में पहुंचे लोगों ने एक राय होकर ...