हमीरपुर, सितम्बर 16 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। बांदा मार्ग में टेढ़ा गांव के आगे इसौली गांव से सवारियां छोड़कर गांव वापस आ रहे ऑटो में जसपुरा की ओर जा रहे लोडर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। टेढ़ा गांव निवासी रामप्रताप सिंह ने बताया कि उसका 27 वर्षीय पुत्र दीनू सिंह किराए पर ऑटो लेकर चलाता था। बुधवार शाम करीब 5:30 बजे वह इसौली गांव में सवारियां छोड़कर ऑटो लेकर घर आ रहा था। तभी टेढ़ा-इसौली के बीच गुप्ता पेट्रोल पंप के पास जसपुरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार लोडर ने ऑटो में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और चालक ऑटो में ही बुरी तरह फंस गया।आसपास खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने ऑटो को तोड़कर फंसे चालक को बाहर निकाला और एंबुले...