गिरडीह, मई 1 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के मंझने में गुरुवार सुबह ऑटो और बोलेरो में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो पर सवार महिला सहित 3 लोग घायल हो गए। वहीं ऑटो का शीशा सहित कई पॉट्स क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बोलेरो का अगला हिस्सा टूट गया। बताया जा रहा है कि ऑटो गावां से सवारी लेकर सतगावां की ओर जा रहा था। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे। मंझने के पास सतगावां की ओर से आ रही बोलेरो से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बिहार के थाली निवासी कृष्ण राम पिता युमना राम 35 वर्ष, नवादा के महुली निवासी रूबी देवी पति दिनेश राजवंशी 32 वर्ष और जिबड़ी निवासी उपेंद्र प्रसाद यादव 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- घाघरा में दो ऑटो की सीधी टक्कर, छह घायल सभी को ग्रामीणों के सहयोग इलाज के लिए गावां अस्पताल पह...