चतरा, मई 23 -- इटखोरी प्रतिनिधि। इटखोरी के गुल्ली पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की ऑटो और बाईक की टक्कर में बाईक पर सवार पत्नी की मौत हो गयी, जबकि पति गम्भीर रूप से घायल हो गया है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय निशु देवी पति मंटू भुइँया के रूप में हुई है। वही पति 30 वर्षिय मंटू भुइँया भी गंभीर रूप से घायल है।

घटना का विवरण परिजनों ने बताया कि इसी वर्ष मंटू की शादी हुई थी। युवक अपनी पत्नी को पदमा ससुराल से बाईक से लेकर अपना घर नावाडीह आ रहा था, इसी बीच गुल्ली मोड़ के पास एक बेलोरो वाहन ने चकमा दे दिया, जिससे उसकी बाईक वहां से गुजर रहे एक ऑटो से सीधे जा टकराया। इस दुर्घटना में घटनास्थल स्थल ही पत्नी निशु देवी की मौत हो गयी, वहीं पति मंटू भुइँया गम्भीर रूप से घायल होकर रोड पर गिर पड़ा।

घटना के बाद की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिष...