उरई, मार्च 12 -- उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के कर्णखेरा मंदिर मोड़ के पास गुरुवार सुबह तेज रफ़्तार ऑटो और बाइक सवार में टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ। जबकि, ऑटो चालक को भी मामूली चोटे आई और मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को इलाज के लिए भेजा। थाना कुठौंद के पतराही निवासी 32 वर्षीय मोनू सेंगर बाइक से जगम्मनपुर से पतराही की ओर जा रहे थे। सुबह जैसे ही वह कर्णखेरा मंदिर मोड़ के पास पहुंचा तभी यमुना पुल की तरफ से आ रहे आटो से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। आटो चालक अमन राठौर निवासी ग्राम जूहीखा थाना अयाना जिला औरैया को मामूली चोटें आईं। जबकि, बाइक चालक मोनू सेंगर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर, पैर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं...