औरंगाबाद, जनवरी 30 -- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बटाने नदी के समीप इलेक्ट्रिक ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अली नगर वार्ड नंबर 13 निवासी मोशाहिद आलम, बारुण थाना के जोगिया निवासी नौशाद आलम, देव थाना क्षेत्र के भटकुर गांव निवासी प्रिंस कुमार और गांधीनगर वार्ड नंबर 33 निवासी चालक अरुण कुमार शामिल हैं। इलाज के क्रम में अलीनगर वार्ड नंबर 13 निवासी नसरुद्दीन अंसारी का पुत्र मोशाहिद आलम की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मोशाहिद और नौशाद आपस में मामा-भांजा हैं और वे औरंगाबाद से जोगिया जा रहे थे, जबकि प्रिंस और अरुण पानी लदा ऑटो लेकर औरंगाबाद की तरफ आ रहे थे। बटाने नदी के पास दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और 112 पुलिस टीम ने घायलों को तुर...