ऑटो और पिकअप की टक्कर में चार जख्मी
मधुबनी, मई 30 -- लौकही,निज संवाददाता। लौकही से अंधरामठ जाने वाली सड़क पर भगवानपुर के निकट मुर्गा लदी एक पिकअप और ऑटो की टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो पर सवार महदेवा गांव की लक्ष्मी देवी 30 वर्ष,रौशनी कुमारी 13 वर्ष,जिरोगा गांव की विभा कुमारी 25 वर्ष एवं फूलो देवी 70 वर्ष जख्मी हो गई। बतादें कि ऑटो लौकही से अंधरामठ की ओर जा रही थी,जब भगवानपुर के निकट पहुंची तो सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। आस पड़ोस के लोग दौरे और सभी जख्मियों को लौकही सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से जख्मी लक्ष्मी देवी और रौशनी कुमारी को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इस बावत लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि जख्मी के फर्द बयान के आध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.