लखनऊ, अप्रैल 2 -- ऑटो और कैब चालकों के साथ एक गुरुवार को ड्राइवर संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां भारत टैक्सी के मैनेजिंग डायरेक्टर कर्नल हिमांशु ने बताया कि भारत टैक्सी अन्य कैब एग्रीगेटर कंपनियों जैसे ओला, उबर एवं रैपिडो से अलग है, क्योंकि भारत टैक्सी एक सहकारी मॉडल पर आधारित कंपनी है, जिसमें ड्राइवर ही इसके वास्तविक मालिक हैं। कार्यक्रम में चालकों से सुझाव मांगें गए। संवाद कार्यक्रम में आजाद चालक ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष प्रभुदीप सिंह सलूजा के अलावा कई ऑटो और कैब चालक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...