दरभंगा, फरवरी 11 -- दरभंगा। डीएम कौशल कुमार ने बताया गया कि शहरी क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर यातायात को सुव्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ऑटो व ई रिक्शा के सभी रूटों को जोनों में विभाजित किया जाना है। इसके लिए नौ फरवरी से यातायात थाना, दरभंगा में नि:शुल्क निबंधन किया जा रहा है। जिला प्रशासने सभी ऑटो व ई रिक्शा मालिकों से अनुरोध किया है कि 24 फरवरी से पूर्व ससमय अपना-अपना निबंधन यातायात थाना, दरभंगा में अवश्य करावें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...