आगरा, जून 13 -- कोतवाली क्षेत्र के गंगागढ़ गांव के निकट शुक्रवार की देर रात एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ऑटो में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक रात करीब दस बजे ऑटो के पलटने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ऑटो सवार घायल योगेश पुत्र उदयवीर, सोनू पुत्र नत्थू सिंह, रेखा पत्नी उमेश, सना पुत्री सोनू, इशिका पुत्री उमेश, आरती पत्नी सोनू निवासीगण सेक्टर 16 ओल्ड फरीदाबाद को उपचार के लिए सोरों सीएचसी पहुंचाया। यहां घायल योगेश ने पुलिस को बताया कि वह गंगागढ़ गांव में अपने रिश्तेदार से मिलकर वापस सोरों के लिए लौट रहे थे, तभी अचानक सड़क पर एक जानवर आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में ऑटो पलट गया। सीएचसी से रेफर किए जाने के बाद पुलिस ने सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया औ...