रुद्रपुर, मई 16 -- रुद्रपुर। तीनपानी क्षेत्र स्थित एक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में अज्ञात चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेड़ा निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी केएस ऑटोमोबाइल्स नाम से वर्कशॉप तीनपानी मेडिसिटी के पास शुक्ला फार्म क्षेत्र में है। 10 मई की सुबह करीब पांच बजे एक अज्ञात व्यक्ति वर्कशॉप में घुसा और तोड़फोड़ कर कीमती ऑटो पार्ट्स, बैटरी व कंप्यूटर चोरी कर ले गया। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- कपड़ों के शोरूमों से लाखों की चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- सड़क किनारे खड़ा मालवाहक वाहन चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...