लखनऊ, फरवरी 27 -- आलमबाग स्थित एक ऑटोमोबाइल कंपनी के निदेशक ने कैशियर पर करीब 63.72 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है। आरोप है कि कर्मचारी ने करीब पांच महीनों तक डे-बुक में हेराफेरी कर रकम बैंक में जमा न कर खुद हजम कर ली। आलगबाग पुलिस ने केस दर्ज किया है। विराम खंड तीन निवासी गगन दीप सिंह नरूला आलमबाग के टेढ़ी पुलिया स्थित श्रेया ऑटो वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। उनकी कंपनी में सीतापुर महोली के कुसैला गांव निवासी आकाश श्रीवास्तव कैशियर थे। आरोप है कि आकाश ने तीन जून 2025 से 20 अक्टूबर 2025 के बीच अलग-अलग दिन डे-बुक में दर्ज इंट्री के आधार पर करीब 63,72,463 रुपये निकाले। उसने प्रबंधन को बताया कि पूरी राशि बैंक में जमा कर दी गई है लेकिन जब बैंक खाते का सत्यापन कराया गया तो रकम जमा न होने की बात सामने आई। धोखाधड़ी का एहसास होने पर ग...