चंदौली, मार्च 17 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू रेल मंडल के ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन के 18.7 किमी लंबे बघोई कुसा-जाखिम-रफीगंज सेक्शन में मंगलवार को ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम चालू की गई। इस सिस्टम के लिए बघोई कुसा, जाखिम और रफीगंज स्टेशनों के मौजूदा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम में जरूरी बदलाव सहित चार समपार फाटकों को इंटरलॉक किया गया। साथ ही ऑटो हट्स, आईपीएस, डाटा लॉगर, फायर डिटेक्शन सिस्टम, क्लास-ए लाइटनिंग प्रोटेक्शन और अन्य आधुनिक उपकरण लगाए गए। इसके साथ मंडल के 113 रूट किमी पर ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य पूरा हो चुका है। इस सिस्टम के साथ ट्रेनों का पहले से ज्यादा संरक्षित और त्वरित संचालन सुनिश्चित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.