अलीगढ़, मार्च 2 -- अलीगढ़। जलकल विभाग का ऑटोमेशन सिस्टम फेल साबित हो रहा है। इस सिस्टम के कारण रोजाना लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। एडीए कालोनी बृज बिहार में पार्क में पानी की टंकी लगी है। लेकिन यहां पर रोजाना लाखों लीटर पानी रोजाना बर्बाद हो रहा है। यह नलकूप ऑटोमेशन पर किया गया है। लेकिन ऑटोमेटिक नलकूप चलने के बाद बंद नहीं होता है। इससे यहां पूरा पार्क भर जाता है। स्थानीय नागरिकों की मानें तो नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। गर्मी आने वाली है और एक-एक बूंद के लिए संघर्ष करना होगा। लेकिन नगर निगम ने ऐसी व्यवस्था बना दी है कि मोटर चलने के बाद बंद नहीं होती है। मैनुअल में पानी बर्बाद नहीं होता था। स्थानीय नागरिक श्याम बाबू सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना दी जाती है फिर पानी बंद होता है। नगर निगम को ध्यान देने की आवश्यकता है। ज...